
बीजापुर l बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल सोनू हपका ने आज सुबह थाना परिसर में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
हेड कांस्टेबल सोनू हपका ने आत्महत्या किन कारणों से की, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने की है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।