खबर का असर: गांजा तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई,केम्प-1 की एक बड़ी महिला गांजा तस्कर को 4 किलो 750 ग्राम गांजे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

विस्तार

रवि मिश्रा l भिलाई: भिलाई दुर्ग की तंग गलियों मे गांजा की खरीदी बिक्री की खबर रोजनामचा ने कुछ ही दिन पूर्व अपने लेखन के माध्यम से प्रसारित कर ये बताया था किस तरह से भिलाई के युवाओं का भविष्य अंधकार मे डाल ये गांजा तस्कर अपनी जेब भर रहे है! और किस तरह से महिलाओ का गैंग गांजा तस्करी मे संष्क्रिय है! खबर लगते ही पुलिस हरकत मे आई और वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाली एक महिला गांजा तस्कर को पेट्रोलिंग की टीम ने मुखबिर की सुचना पर रंगे हाथो 4 किलो गांजे साथ गिरफ्तार कर लिया! पुलिस के मुताबिक बृदा नगर केम्प 1 गणेश मंदिर के पास बीरो पति स्व कनेल सिंह उम्र 65 वर्ष को 4 किलो 750 ग्राम गांजा और 3 हजार रुपय नगद के साथ गिरफ्तार किया है! मिली जानकारी के अनुसार ये महिला वर्षो से इस अवैध कार्य मे लिप्त है! जिसपर वैशाली नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने आज प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस नशे के कारोबार को ध्वस्त कर दिया है!

बता दे की ये गांजा तस्करी का खेल पुरे जिले मे महमारी के रोग की तरह फैला है! जो लाइलाज है! जिसका इलाज सिर्फ पुलिस ही कर सकती है अगर प्रशासन चाहे तो नशे की इस गंभीर लाइलाज बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है! जिससे हमारे युवाओं और उनके परिजनों को हो रही समस्याओ का निदान किया जा सकता है! ऐसी ही प्रभावी कार्रवाई जिले के अन्य थानो मे भी होने की उम्मीद है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *