साइबर जागृति अभियान: बीआईटी कॉलेज में 200 से ज्यादा लोगों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी

दुर्ग । दुर्ग पुलिस की ओर से साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, दुर्ग के ऑडिटोरियम में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 200 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान साइबर विशेषज्ञों और बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी, डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, साइबर विशेषज्ञ डॉ. संकल्प और जावेद सहित एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं अग्रवाल यूथ क्लब और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने भी सहयोग किया।

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक, कॉल और ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहें और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *