
कवर्धा::सत्येंद्र बड्डघरे:-ग्राम जैतपुरी के खेत में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सी-4 रायपुर के जरिए डायल 112 की कोतवाली पैंथर-01 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
टीम ने तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। कबीरधाम डीएफओ निखिल अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए रायपुर से विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया।
रायपुर की टीम के पहुंचने तक डायल 112 की टीम मौके पर मौजूद रही और आवश्यक सहयोग करती रही। बाद में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, भोरमदेव थाना प्रभारी निरीक्षक लालमन साव और पुलिस टीम के पहुंचने पर डायल 112 टीम ने घटना की जानकारी सौंपकर अपने पॉइंट के लिए रवाना हुई।
कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ या किसी अन्य वन्यजीव के दिखने पर उसके करीब न जाएं, भीड़ न लगाएं और तत्काल डायल 112 या वन विभाग को सूचना दें।