दुर्ग -कुम्हारी में ट्रैफिक की कार्यवाही मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने पर 10 वाहन पकड़े

दुर्ग में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कुम्हारी-दुर्ग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ऐसे 10 मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश दी कि मालवाहक वाहन केवल सामान के परिवहन के लिए निर्धारित हैं। इनमें सवारी बैठाना दुर्घटना की स्थिति में बेहद जोखिमपूर्ण हो सकता है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है कि वाहनों का उपयोग निर्धारित कार्य के लिए ही करें और मालवाहक वाहनों में अनधिकृत रूप से सवारी का परिवहन न करें। सड़क सुरक्षा को देखते हुए ऐसे वाहनों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *