छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का बड़ा फेर बदल 31 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

नवा रायपुर:-छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 31 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना एवं जिम्मेदारियों में बदलाव का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में एस.आर.पी. कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में पुलिस विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को CID, CCTNS, SCRB, तकनीकी सेवाएं, ट्रैफिक, SIA, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, वित्त एवं योजना तथा पुलिस प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार द्वारा किए गए इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को पुलिस विभाग के कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों से अपने-अपने विभागों में बेहतर प्रशासन, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में हुए इस बड़े बदलाव के बाद अब नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की कार्यप्रणाली और विभागीय प्राथमिकताओं पर सभी की नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *