
दुर्ग के सुपेला इलाके में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला लक्ष्मी नगर स्थित शराब भट्ठी के पास का है, जहां मेहताब कुरैशी नाम का युवक हथियार लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा था।
मुखबिर से सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हथियार सहित पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से स्टील का एक धारदार हथियार जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।