उत्कृष्टअपराध विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी कर्मचारी सम्मानित, मिला प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार


भिलाई:-राहुल बारले= दुर्ग पुलिस द्वारा अपराधों की बेहतर विवेचना, साक्ष्य संकलन और मामलों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को कंट्रोल रूम भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं निर्धारित पुरस्कार प्रदान किए।
सम्मानित पुलिसकर्मियों ने विभिन्न अपराध प्रकरणों की विवेचना के दौरान तथ्यों के विश्लेषण, साक्ष्यों के संकलन, विधिक प्रक्रिया के पालन और मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मान पाने वालों में निरीक्षक बसंत बघेल, उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे, प्रमोद सिन्हा, चितराम ठाकुर, सुरेन्द्र नारम, श्रीराम पेण्ड्रो, दरबारी राम तोरम और मनीष बाजपेई शामिल हैं। इनके अलावा सहायक उप निरीक्षक सुभाष कोसुर, लखन लाल साहू, मुरलीधर कश्यप, शशिकला साहू, इतवारी राम डहरे, रामकृष्ण तिवारी, जितेन्द्र चंद्राकर और मीरा वर्मा को भी उत्कृष्ट विवेचना के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सम्मान समारोह का उद्देश्य विवेचना में गुणवत्ता, निष्पक्षता, पारदर्शिता और विधिक प्रावधानों के पालन को प्रोत्साहित करना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी निष्ठा और लगन के साथ साक्ष्य आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
दुर्ग पुलिस ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। साथ ही नागरिकों से अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *