
दुर्ग, 16 अगस्त 2026। यातायात पुलिस दुर्ग ने ऑटो और ई-रिक्शा को डिजिटल रूप से रजिस्टर करने के लिए QR कोड लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में ऑटो रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक ऑटो को QR कोड दिया जाएगा। इसमें ऑटो और चालक से जुड़ी जरूरी जानकारी पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी। किसी घटना या आपात स्थिति में QR कोड के जरिए ऑटो और चालक की पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी और त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

दुर्ग छत्तीसगढ़ का तीसरा जिला होगा, जहां ऑटो को QR कोड के माध्यम से डिजिटल रूप से रजिस्टर किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। अगले एक सप्ताह में जिले के सभी ऑटो और ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में जनहित फाउंडेशन के ऋषभ सोनी और लॉयन्स क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।