बिलासपुर में रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; जांच में जुटी सरकंडा पुलिस


बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की चटर्जी गली में मंगलवार शाम रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक सीताराम गुप्ता की मौत से सनसनी फैल गई। वे अपने परिवार के साथ घर पर थे। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें कमरे में अचेत अवस्था में पाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है, लेकिन फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *