दिल दहला देने वाला हादसा: डबरी में डूबने से तीन स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

राजनांदगांव।राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के गांधी नगर रोड पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे कार्य के लिए एक निजी खेत में खोदे गए गहरे गड्ढे (डबरी) में डूबने से तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। देर शाम तक चले राहत प्रयासों के बाद कड़ी मशक्कत से तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए रेलवे प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि कार्य के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे को न तो सुरक्षित किया गया और न ही वहां किसी तरह की चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था की गई, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *