
दुर्ग। रात्रि में तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई की है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने सिविल लाइन दुर्ग क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वाले आयशर वाहन को डीजे उपकरणों सहित जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे रात्रिकालीन गश्त के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में आयशर वाहन क्रमांक CG 07 CZ 5690 में तेज आवाज में डीजे बजता हुआ मिला। तेज ध्वनि के कारण क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक शांति भंग हो रही थी।
मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन और डीजे उपकरण जब्त कर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत कार्रवाई की। डीजे वाहन के मालिक की पहचान वसीम, उम्र 38 वर्ष, निवासी जलेबी चौक, भिलाई के रूप में हुई है।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण और कोलाहल नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित समय और ध्वनि मानकों का पालन करने की अपील की है।