
दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा द्वारा आगामी 23 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से भिलाई स्थित जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की, जबकि प्रभारी वीरेंद्र सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश देवांगन, शंकर लाल देवांगन, मनीष अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, विजय जायसवाल, निर्मला यादव, तुलसी साहू, सूरज जायसवाल, सुशील यादव, केशव पटेल, मोहन राव और प्रदीप साहू सहित भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से 23 जुलाई को होने वाले संभाग स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया गया।