
दुर्ग । 25-04-2026 को प्रातः लगभग 8:00 बजे सरोजनी भारद्वाज, निवासी ग्राम हल्दीडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती, हाल निवासी आशा नगर सिकोला भाठा थाना मोहन नगर द्वारा एसटीएफ कॉलोनी डी ब्लॉक फ्लैट नंबर डी-15 स्थित एसटीएफ आरक्षक ललितेश यादव के मकान में जबरन प्रवेश किया गया।
आरोपी द्वारा रीना यादव (35 वर्ष), नैना यादव (12 वर्ष) एवं आदित्य यादव (8 वर्ष) पर घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से घायलों को तत्काल हाईटेक हॉस्पिटल स्मृति नगर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रीना यादव एवं आदित्य यादव की मृत्यु हो गई। नैना यादव का उपचार जारी है।
प्रकरण में एसटीएफ आरक्षक अमीष यादव की रिपोर्ट पर आरोपी सरोजनी भारद्वाज (25 वर्ष) के विरुद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास के तहत धारा 109, 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं मामले की विवेचना जारी है।
।