
दुर्ग। जमगांव आर थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।मामला ग्राम गुढ़ियारी स्थित इंडस मोबाइल टावर का है, जहां से करीब 20 मीटर कॉपर केबल वायर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में टावर सुपरवाइजर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।जांच के दौरान संदेह के आधार पर मसाला चौक गुढ़ियारी में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया कॉपर केबल वायर और घटना में इस्तेमाल किया गया कटर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।गिरफ्तार आरोपियों में गौरव विश्वकर्मा (23 वर्ष), शिव बंजारे (22 वर्ष) शामिल हैं, जबकि एक अपचारी बालक भी प्रकरण में संलिप्त पाया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से केबल वायर चोरी करते थे। मामले में आगे की जांच जारी है।पुलिस की अपील:पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।