अवैध शराब बेचते युवक को रंगे हाथ दबोचा, मोहन नगर पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बैग में शराब रखकर बिक्री कर रहा था।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा नाका स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शैलेन्द्र सागरवंशी (30 वर्ष), निवासी राम नगर उरला, दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 30 पौवा देशी मसाला मदिरा (कुल 5.40 बल्क लीटर) और एक काला बैग बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 3000 रुपये बताई गई है।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस की अपील:आम लोगों से अपील की गई है कि अवैध शराब या नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *