धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई



दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर लोहे का धारदार हथियार लहराकर राहगीरों में भय का माहौल बना रहा था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पोटिया रोड नाला किनारे एक युवक हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू उर्फ संतलाल जांगड़े (19 वर्ष), निवासी पोटिया कुंदरा पारा, दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ पुलगांव थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का उद्देश्य आमजन में भय उत्पन्न कर दहशत फैलाना था। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *