आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाला गिरोह पकड़ा गया, 3 आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग । 12 अप्रैल 2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के कंडरापारा में मुखबिर से सूचना मिली कि ऋषभ नगर स्थित एक मकान में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
मौके पर तीन व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए। वे लोगों से संपर्क कर मैच में हार-जीत पर पैसे लगवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने सट्टा संचालन करना स्वीकार किया।
मामले में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 6, 7 एवं धारा 112(2) BNS के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
घटना का कारण :
अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से क्रिकेट मैच पर सट्टा संचालन
घटनास्थल :
विकास जैन का मकान, ऋषभ नगर, दुर्ग
आरोपी :
विकास जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ऋषभ नगर, दुर्ग
रौनक ताम्रकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिवपारा, दुर्ग
प्रवीण ताम्रकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी गवलीपारा, दुर्ग
जप्त सामग्री :
04 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹40,000)
नगदी ₹9,810
कुल जप्ती : ₹49,810
सराहनीय भूमिका :
कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना एवं एसीसीयू टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *