टोल फ्री नंबर 1933 की सूचना पर कार्रवाई – अवैध गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 1.138 किलो गांजा जप्त





दुर्ग । 12 अप्रैल 2026 को टोल फ्री नंबर 1933 पर मिली सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस ने जी.ई. रोड स्थित हीरो शोरूम के पीछे, पावर हाउस भिलाई क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री की जानकारी पर तत्काल कार्रवाई की।
रेड के दौरान एक महिला को मौके से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम एन इमला (37 वर्ष), निवासी प्रगति नगर कैम्प-01, भिलाई बताया। उसके पास से सफेद प्लास्टिक बैग में रखा 1.138 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹55,800 आंकी गई।
मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत धारा 20(B) NDPS Act में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
घटना का कारण :
अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ की बिक्री
घटनास्थल :
जी.ई. रोड, हीरो शोरूम के पीछे, पावर हाउस, भिलाई
आरोपी :
एन इमला, उम्र 37 वर्ष, निवासी प्रगति नगर कैम्प-01, भिलाई
जप्त सामग्री :
1.138 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹55,800)
सराहनीय भूमिका :
कार्यवाही में थाना छावनी के थाना प्रभारी संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक विकास सिंह, संदीप सिंह तथा महिला आरक्षक एलिशा बुधवारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *