
दुर्ग । 12 अप्रैल 2026 को थाना खुर्शीपार क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि बालाजी नगर, श्रीराम मंदिर के पास स्थित एक मकान में उड़ीसा से लाया गया गांजा बिक्री के लिए रखा गया है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर पूछताछ व तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 9 किलो 500 ग्राम गांजा, ₹12,100 नगद और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने की बात स्वीकार की।
मामले में अपराध क्रमांक 134/2026 के तहत धारा 20(बी), 27 NDPS Act में प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
घटना का कारण :
अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ की बिक्री
घटनास्थल :
बालाजी नगर, श्रीराम मंदिर के पास, खुर्शीपार, दुर्ग
आरोपी :
1 नवीन राना, उम्र 26 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
2 प्रमोद राणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
3 दुर्गा अम्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्शीपार, दुर्ग
जप्त सामग्री :
• गांजा – 9 किलो 500 ग्राम (कीमत लगभग ₹4,75,000)
• नगदी – ₹12,100
• 02 मोबाइल – लगभग ₹32,000
• कुल जप्ती : ₹5,19,100
सराहनीय भूमिका :
इस कार्रवाई में थाना खुर्शीपार पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका रही।