संडे मार्केट में सट्टा खिलाते बुजुर्ग गिरफ्तार, ₹5,500 नगद जप्त


दुर्ग
पुरानी भिलाई पुलिस ने जुआ/सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अंकों के आधार पर पैसे का दांव लगाकर सट्टा चला रहा था।
पुलिस को 8 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चरोदा के संडे मार्केट में एक व्यक्ति सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी का विवरण:
प्रफुल्ल प्रधान (68 वर्ष)
निवासी: राजीव नगर, चरोदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री:
₹5,500 नगद
सट्टा पट्टी
एक डॉट पेन
घटनास्थल:
संडे मार्केट, चरोदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
कार्रवाई का कारण:
अवैध तरीके से पैसा कमाने के लिए सट्टा संचालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *