
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) पर ‘वॉशेबल एप्रन’ हटाकर ‘बैलस्टेड ट्रैक’ में बदलने का कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब कार्य पूर्ण होने के बाद ये गाड़ियां अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार फिर से संचालित की जाएंगी।
🚉 बहाल की गई ट्रेनों की सूची
• गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस)
• 04 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेगी।
• गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार एक्सप्रेस)
• 06 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
• गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस)
• 04, 05, 07, 08, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल 2026 को संचालित होगी।
• गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस)
• 06, 07, 09, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल 2026 को चलेगी।
📢 रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, रेलवन ऐप या आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।