
दुर्ग। मोहन नगर थाना पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि सहित कुल ₹3,42,600 मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी से 17 जनवरी 2026 के बीच मोहन नगर क्षेत्र स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर जागेश्वरी मार्कण्डे (26 वर्ष), निवासी नवापारा, शीतला मंदिर के पास, दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने पति के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि बरामद की।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
