नाबालिग पीड़िता से वर्षों तक दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, 02 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । दिनांक 30.01.2026 को नाबालिग पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाना, दुर्ग में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत की। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद कुल 06 आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं कारित की गईं।
प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) BNS एवं POCSO Act की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी :
▪️ 1. विजय स्वाइन, उम्र 37 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, पश्चिम भिलाई
▪️ 2. अनिल चौधरी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ज़ोन-1, खुर्शीपार
जप्त सामग्री :
▪️ विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य (जांचाधीन)
दुर्ग पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना पूरी संवेदनशीलता, गोपनीयता एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप की जा रही है। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *