फर्जी आधार कार्ड पर होटल में ठहरने वाला युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई




दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में फर्जी पहचान पत्रों के उपयोग पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार होटल, लॉज एवं सार्वजनिक ठहराव स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित और सघन जाँच की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 17 जनवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग पुलिस द्वारा होटल न्यू इंडिया के कमरा नंबर 786 में ठहरे व्यक्तियों की पहचान की जाँच की गई। जाँच के दौरान एक युवक द्वारा अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जारी आधार कार्ड का उपयोग कर होटल में ठहरना पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका स्वयं का आधार कार्ड नहीं बना है और वह अपने पड़ोसी के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर रहा था। आरोपी का यह कृत्य धोखाधड़ी, छलपूर्वक पहचान परिवर्तन तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाला गंभीर अपराध है।
मामले में थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग में अपराध क्रमांक 22/2026 धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
आरोपी का विवरण:
नाम – सुहेल चौधरी
पिता – समसू चौधरी
उम्र – 20 वर्ष
निवासी – चौकी गंदा नाला, उपरकोट, थाना कोतवाली नगर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
दुर्ग पुलिस का स्पष्ट संदेश:
होटल, लॉज, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों में फर्जी पहचान पत्र का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा दूसरे के पहचान पत्र का उपयोग करना या अपनी पहचान छुपाना गंभीर अपराध है, जिस पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी। होटल एवं लॉज संचालकों को अतिथि पंजीकरण एवं पहचान दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जाँच करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग पुलिस कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *