मेला परिसर में चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली अनहोनी




दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत जिले में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत दशहरा मैदान ग्राउंड में 16 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित मेला/मंडई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
18 जनवरी 2026 को मेला परिसर में एक युवक द्वारा लोहे का धारदार चापड़ लहराकर आम नागरिकों को डरा-धमकाया जा रहा था, जिससे मेला में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। स्थिति गंभीर होने पर मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागवत वर्मा (19 वर्ष), निवासी ग्राम खोपली, थाना उतई बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चापड़ गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त किया गया।
सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत दंडनीय पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इसके अतिरिक्त मेला परिसर में मौजूद अन्य उपद्रवी प्रवृत्ति के युवकों के हाथों में पहने गए लोहे के कड़े भी पुलिस द्वारा जप्त किए गए, जिनसे मारपीट अथवा हिंसा की आशंका थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *