
• ग्राम टेकापार में फेरीवालों से लूट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।
• लूट में शामिल एक आरोपी नागपुर महाराष्ट्र का निवासी।
• लूट के गहने खरीदने वाले दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार।
• नागपुर में गहने बेचने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने महाराष्ट्र से पकड़ा।
• लगभग ₹100000 की मशरूका बरामद।

दुर्ग । दिनांक 22.02.2025 को प्रार्थी महेन्द्र सोनी, निवासी टेकापार बोरी, थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने भतीजे राहुल सोनी के साथ ग्राम–ग्राम जाकर सोने–चांदी के आभूषण बेचने का काम करता है। घटना दिनांक को दोनों ग्राम रूहा से फेरी लगाकर वापस लौट रहे थे। ग्राम टेकापार–खिलौरा की कच्ची सड़क पर बरगद के पेड़ के पास तीन अज्ञात आरोपियों ने भतीजे के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर प्रार्थी का काले रंग का रैग्जीन बैग छीन लिया, जिसमें लगभग ₹96000 मूल्य के सोने–चांदी के आभूषण थे।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 17/25, धारा 309(4), 317(4), 317(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान टेक्निकल साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर पता चला कि लूटे गए आभूषण परपोड़ी क्षेत्र में कुछ लोगों को बेचे गए हैं। इस पर संदेही कपिल साहू निवासी खालेपारा परपोड़ी और आकाश श्रवण निवासी इंदिरा नगर परपोड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आकाश श्रवण, कपिल साहू और तीसरा आरोपी गणेश धनकर उर्फ चिंटू (निवासी नागपुर) ने मिलकर लूट को अंजाम दिया था।

लूटे गए जेवर तीनों ने आपस में बांट लिए और छत्तीसगढ़ में बेचने से पकड़े जाने के डर से सामान नागपुर में बेचने भेजा था। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम नागपुर भेजी गई, जहां से गणेश उर्फ चिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसने सामान को राजा साहू निवासी भगत नगर नागपुर को बिक्री हेतु सौंपने की बात स्वीकार की।

घेराबंदी कर आरोपी राजा साहू को भी गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपियों की पतासाजी जारी है।
लूट की मशरूका सोने–चांदी के गहने, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और सब्जी काटने का चाकू जप्त किया गया।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी—
- आकाश श्रवण, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, परपोड़ी, जिला बेमेतरा
- कपिल साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी खालेपारा परपोड़ी, जिला बेमेतरा
- गणेश धनकर उर्फ चिंटू, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिवनगर पार्टी, नागपुर (महाराष्ट्र)
- राजा साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी भगत नगर, कलमना, नागपुर (महाराष्ट्र)
- रोहित यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी धौराभाठा परपोड़ी, जिला बेमेतरा
- रामजी लोधी, उम्र 55 वर्ष, निवासी सुराडबरी, थाना छुईखदान, जिला गंडई छुईखदान
