
त्रिनयन ऐप की मदद से पुलिस ने 35 लाख के सोने-नकदी सहित चोरी गया पूरा माल बरामद किया
दुर्ग । कोहका निवासी रवि सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी, जो पिछले नौ माह से कांति ज्वेलर्स में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था, उसने 13 अक्टूबर की शाम दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर लाकर से 40 नग सोने के मंगलसूत्र (कीमती लगभग ₹35,00,000) चोरी कर लिए।
शिकायत पर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1231/2025 धारा 316(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान एसीसीयू यूनिट और पुलिस टीम ने त्रिनयन ऐप की मदद से आरोपी की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए, जिसमें राजकुमार सोनी को रायपुर की ओर जाते हुए देखा गया। आगे की जांच में यह पता चला कि वह अपने फुफेरे भाई सुरेंद्र सोनी के साथ रायपुर में चोरी किए गए मंगलसूत्रों को गलाने की साजिश में शामिल था।
पुलिस ने दुर्ग ब्राह्मणपारा स्थित किराये के मकान में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में पुलिस को 29 नग सोने के मंगलसूत्र, 2 नग सोने के बिस्किट (11 मंगलसूत्र गलाकर बनाए गए) और ₹2,00,000 नगद बरामद हुए।
दोनों आरोपी —
- राजकुमार सोनी, निवासी ब्राह्मणपारा, दुर्ग
- सुरेंद्र सोनी, निवासी चांदनी चौक, पंडरिया (थाना गंडई, जिला कवर्धा)
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बरामद माल:
➡️ 29 नग सोने के मंगलसूत्र
➡️ 2 नग सोने के बिस्किट
➡️ ₹2,00,000 नकद
कुल कीमत — लगभग ₹35 लाख
कार्यवाही में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:
प्रमोद रूसिया, गुरुविंदर सिंह संधु, जितेंद्र कुशवाहा, असीष सिंह, प्रेम सिंह, अनिकेत चंद्राकर, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण, जुगनु सिंह