ई-समंस की तामिली को लेकर दुर्ग पुलिस ने किया कार्यशाला का आयोजन

दुर्ग, ।
ई-समंस की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी थाना व चौकी से समंस वारंट मददगार आरक्षकों ने भाग लिया।

प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-समंस तामिली की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। समंस वारंट मददगार, CCTNS ऑपरेटर एवं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षकों को आपसी समन्वय बनाकर समय पर ई-समंस तामील करने के निर्देश दिए गए।

पोर्टल पर तामिली अथवा अदम तामिली की जानकारी समय पर भेजने और ई-समंस ऐप्स को अपडेट रखने की भी हिदायत दी गई। कार्यशाला में उपस्थित कर्मियों से ई-समंस तामिली के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाए गए।

अब समंस व वारंट सीधे कोर्ट से संबंधित थाना ऑनलाइन प्राप्त हो रहे हैं, जिन्हें प्रिंट कर संबंधित व्यक्ति को तामील कराना होता है। मौके पर फोटो लेकर ई-समंस ऐप में अपलोड करते ही वह कोर्ट के CIS पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाता है।

अब तक 1046 ई-समंस जारी किए गए हैं, जिनमें से 615 की तामिली हो चुकी है।

इस कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी थानों के समंस वारंट आरक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह कार्यशाला भारत सरकार की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में एक अहम पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *