महापौर द्वारा शिव महापुराण कथा स्थल का निरीक्षण किया गया

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई महापौर नीरज पाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम, शिव महापुराण कथा स्थल का निरीक्षण आयोजन समिति के अध्यक्ष उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के साथ किया गया। महापौर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे स्थल का भ्रमण कर कथा स्थल एवं आस-पास आवश्यक साफ-सफाई, पेयजल, पानी निकासी,

शौचालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रतिदिवस नगर निगम से 60 कर्मचारियो को साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु नियोजित किया गया है। कथा अवधि में तीन पालियो में साफ-सफाई व्यवस्था सभी नगर निगम के सहयोग से किया जाएगा। कथा स्थल पर नगर निगम भिलाई का साफ-सफाई हेतु काउंटर स्थापित किया जाएगा, जिसमें सुपरवाइजर एवं 10 कर्मचारी कार्यक्रम अवधि में तैनात रहेगें। आस-पास के नगर निगम एवं नगर पंचायतों से चलित शौचालय मंगाया गया है। भ्रमण के दौरान प्रभारी आयुक्त भागीरथी वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, थाना प्रभारी गण, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उप अभियंता श्वेता माहेश्वर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, सागर दूबे, हेमंत मांझी, आयोजन समिति के सदस्यगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *