
दुर्ग, ।
थाना नंदनी क्षेत्र में आगजनी कर जान से मारने के प्रयास की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई एक चर्चित मामले में की गई जिसमें आपसी रंजिश के चलते आगजनी की साजिश रची गई थी।
प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी टाउनशीप नंदनी, ने 27 जून 2025 को थाना नंदनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26-27 जून की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर के बाहर खड़ी मारुति स्विफ्ट कार (सीजी 07 एमबी 1588) और टीव्हीएस स्कूटी (सीजी 07 सीवी 0920) में आग लगाकर क्षति पहुंचाई। इस घटना में प्रार्थी और उनके परिवार को जान से मारने की नियत जाहिर हुई। मामला थाना नंदनी में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 326(एफ), 109, 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान गवाहों के कथन लिए गए और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि प्रार्थी के पड़ोसी राजेश कुमार मरकाम ने टोमेश पाटिल के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते प्रार्थी के घर और वाहनों में आग लगाकर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को 24 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- राजेश कुमार मरकाम, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम घटियाकला, थाना बेरला, जिला बेमेतरा (हाल पता – 200 यूनिट क्वार्टर नंबर 27(सी), टाउनशीप, थाना नंदनी)।
- टोमेश पाटिल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोकड़ी (हाल पता – 200 यूनिट क्वार्टर नंबर 27(सी), टाउनशीप, थाना नंदनी)।