जेल से धमकी देकर 7.95 लाख की अवैध उगाही, मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल गिरफ्तार



▪️ थाना सुपेला की बड़ी कार्रवाई
▪️ जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी के परिजनों को धमकाकर की गई अवैध उगाही
▪️ मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
▪️ अन्य तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर न्यायिक रिमांड पर भेजे जा चुके हैं


दुर्ग । दिनांक 04.10.2024 को एक शिकायत के आधार पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1044/2024 धारा 384, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, प्रार्थी के जेल में बंद भाई को जान से मारने की धमकी देकर परिजनों से अवैध रूप से पैसों की मांग की गई थी।

प्रार्थी का भाई थाना छावनी के एक मामले में पिछले दो वर्षों से विचाराधीन बंदी है। केन्द्रीय कारागार दुर्ग में सजा काट रहा हत्या का दोषी रवि विठ्ठल, अपने साथी विशाल सोनी उर्फ उड़िया के जरिए मोबाइल फोन पर कॉन्फ्रेंस कॉल में धमकी देकर प्रार्थी से अवैध उगाही करता था

रवि विठ्ठल और उसके साथियों द्वारा:

▪️ नगद ₹5,00,000/-
▪️ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से ₹2,95,000/-
▪️ सोने की चेन (2.780 ग्राम) व लॉकेट (0.850 ग्राम), कुल मूल्य ₹22,800/-
वसूल किए गए।

दिनांक 19.07.2023 को दुर्ग न्यायालय में पेशी के दिन भी रवि विठ्ठल ने धमकी देकर न्यायालय परिसर में ही प्रार्थी से ₹5,00,000/- नगद दिलवाए, जिसे विशाल सोनी, गुरमीत कौर (माँ) और परबदीप सिंह (भाई) को सौंपा गया।

मामले में महेश्वरी बघेल उर्फ पूजा, गुरमीत कौर और विशाल सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल को दिनांक 21.07.2025 को उप जेल राजनांदगांव से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। उसे न्यायालय में पेश कर पुनः जेल भेजा गया।


गिरफ्तार आरोपी:

▪️ रवि विठ्ठल, उम्र 35 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, सुपेला


पुलिस टीम का योगदान:

▪️ निरीक्षक विजय यादव (थाना प्रभारी सुपेला)
▪️ उप निरीक्षक मनीष वाजपेयी
▪️ सउनि राजेश तिवारी
▪️ प्रधान आरक्षक अमर सिंह


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *