
▪️ खुद को भिलाई का गुंडा बताकर दी धमकी, फिर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला
▪️ घटना में प्रयुक्त दो तलवार और मारुति अल्टो कार बरामद
▪️ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
दुर्ग । दिनांक 18 जुलाई 2025 की रात करीब 22:15 बजे, प्रार्थी चन्द्रकांत वर्मा सेक्टर-05 स्थित नंदू पान ठेले के पास अकेले सिगरेट पीने गया था। ठेला बंद होने पर वह चबूतरे में बैठकर सिगरेट पी रहा था। उसी दौरान यशवंत नायडू और लक्की जॉर्ज वहाँ पहुंचे और प्रार्थी को माँ-बहन की गालियाँ देने लगे।
प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने कहा कि, “तु हम लोगों को नहीं जानता, हम भिलाई के गुंडे हैं, आज तुझे जान से खत्म कर देंगे” — कहते हुए जानलेवा हमला कर दिया।
▪️ यशवंत नायडू ने धारदार हथियार से प्रार्थी पर हमला किया, जिससे उसकी बाएं हाथ की उंगली में चोट आई।
▪️ फिर लक्की जॉर्ज ने सिर पर वार किया जिससे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
प्रार्थी किसी तरह वहां से भागकर लिफ्ट लेकर सेक्टर-09 अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस कार्यवाही:
प्रार्थी की शिकायत पर थाना भिलाई नगर में तत्काल अपराध क्रमांक 363/2025,
धारा 109, 296, 351(3), 115(2) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी और टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया है।
▪️ घटना में प्रयुक्त मारुति अल्टो कार और दो धारदार तलवारें आरोपियों की निशानदेही पर जप्त की गई हैं।
▪️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- आर. यशवंत नायडू (उम्र – 32 वर्ष), निवासी – सेक्टर 05, भिलाई नगर
- बी. लक्की जॉर्ज (उम्र – 31 वर्ष), निवासी – सेक्टर 05, भिलाई नगर
दुर्ग पुलिस की यह तत्परता आमजन में विश्वास और गुंडा तत्वों में भय पैदा करने में सफल रही है।