पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास – एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार



▪️ षड्यंत्र रचकर बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाया गया
▪️ बेसबॉल बैट, डंडा और रॉड से किया गया जानलेवा हमला
▪️ एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी


घटना का विवरण:
15 जुलाई 2025 को प्रीतम कौर (आयु 50 वर्ष), निवासी कैम्प-1, छावनी ने थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा पर पुरानी रंजिश को लेकर छोटा भांचा उर्फ राकेश, केश भुरू व उसके साथियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।

हमलावरों ने पीड़ित को षड्यंत्रपूर्वक बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाकर बेसबॉल बैट, डंडा और रॉड से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना पर अपराध क्रमांक 220/25, धारा 109, 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


पुलिस कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। जांच के दौरान संदिग्ध हेमंत ठाकुर से पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि 14 जुलाई 2025 को शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा से पुरानी दुश्मनी के कारण राकेश साहू उर्फ छोटा भांचा, केश भुरू और मयंक के साथ मिलकर हमला किया गया था।

▪️ हेमंत ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।


गिरफ्तार आरोपी:
हेमंत कुमार ठाकुर, उम्र 36 वर्ष, निवासी कैंप-1, वैशाली नगर


वैशाली नगर पुलिस की तत्परता से एक आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई है और बाकी आरोपियों की तलाश तेज़ी से जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *