
रायपुर । राजधानी रायपुर के भवानी नगर में शनिवार रात दो सगे भाईयों ने गैती और लोहे की रोड से हमला कर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक को उनकी गैरमौजूदगी में घर आने से मना किया था। इसके बावजूद उसका घर में आना-जाना जारी रहा।
क्या था मामला?
बीती रात मौका पाकर ओमप्रकाश यादव और उसके भाई राहुल ने मिलकर पड़ोसी सुनील की हत्या कर दी। दोनों आरोपी प्लांटेशन और प्लंबर का काम करते हैं। पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील राव आपराधिक प्रवृति का था। वह आर्म्स एक्ट में दो बार जेल भी दाखिल हो चुका है।
पुलिस की कार्रवाई
भवानी नगर में चार भाई अपनी मां के साथ रहते थे। इनमें ओमप्रकाश की शादी हो चुकी है। वारदात के बाद आरोपी ओमप्रकाश यादव मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने दूसरे भाई राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर मौके से गैती और रॉड जब्त कर फरार आरोपी ओमप्रकाश यादव की तलाश में जुटी है [1].