जामुल में मारपीट कर दबंगई दिखाने वाले दो आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार, लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट बरामद


:
दुर्ग। थाना जामुल क्षेत्र के घासीदास नगर में घर के सामने पीने-खाने से मना करने पर मारपीट करने वाले दो फरार आरोपियों को जामुल पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट भी बरामद किया गया है।

प्रकरण 19 जुलाई 2023 का है, जब घासीदास नगर निवासी सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के रहने वाले प्रिंस कुमार और भूपेश कुमार टंडन उर्फ राजू उसके घर के सामने पीने-खाने की गतिविधि कर रहे थे। मना करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुसकर लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

मामले में अपराध क्रमांक 249/2023 धारा 452, 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी तब से फरार थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। 18 जुलाई 2025 को दोनों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी कराई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. प्रिंस कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुराना पंप हाउस, घासीदास नगर, जामुल
  2. भूपेश कुमार टंडन उर्फ राजू, उम्र 25 वर्ष, निवासी दुर्गा मंच के पास, घासीदास नगर, जामुल

इस कार्रवाई में थाना जामुल की टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *