24 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को अजाक थाना दुर्ग पुलिस ने पकड़ा, नाम और वेश बदलकर बजाज शोरूम में कर रहा था नौकरी


दुर्ग। अनुसूचित जनजाति की महिला से छेड़छाड़ और अपमानित करने के मामले में 24 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी कमल सिंह उर्फ शुभपाल सिंह को अजाक थाना दुर्ग की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए नाम और वेशभूषा बदलकर एवन बजाज कंपनी भिलाई में गार्ड की नौकरी कर रहा था।

स्थायी वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजाक थाना की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2001 में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 49/2001 धारा 354 भादवि एवं 3(1)(2) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। फरार होने पर उसे 30.11.2001 को विशेष न्यायालय एट्रोसिटी कोर्ट दुर्ग में स्थायी वारंटी घोषित कर चालान प्रस्तुत किया गया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 24 वर्षों से नाम बदलकर और गार्ड की वर्दी में रहकर पुलिस से छिपता रहा।

इस कार्रवाई में अजाक थाना दुर्ग की टीम में सउनि शिव दुबे, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1209, 1312, 811, 883 एवं महिला आरक्षक पीली यादव क्रमांक 1084 की भूमिका रही।

आरोपी का नाम: कमल सिंह उर्फ शुभपाल सिंह राजपूत
पिता का नाम: कोषपाल सिंह
पता: ग्राम केत्तमी, थाना डौंडी लोहारा, जिला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *