भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के पुलिस वैरिफिकेशन के निर्देश, अवैध अप्रवासियों की सूचना के लिए STF नंबर जारी



दुर्ग । 28 मई 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में भिलाई इस्पात संयंत्र की ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों से परिचय के साथ संगठनात्मक जानकारी, ठेका श्रमिकों की स्थिति, गेट पास बनाने की प्रक्रिया और दस्तावेजों में पुलिस वैरिफिकेशन अनिवार्य करने पर चर्चा की गई।

ठेका श्रमिकों के रूप में कार्यरत अवैध अप्रवासियों की पहचान कर उनकी जानकारी संबंधित थाना को देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि अवैध अप्रवासियों की गतिविधियों की सूचना देने के लिए दो विशेष नंबर – 9827166418 और 9479241784 – जारी किए गए हैं, जिन पर सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

बैठक में इंटक, बीएमएस, सीटू, एचएमएस, इस्पात श्रमिक मंच, ऑफिसर्स एसोसिएशन और अन्य यूनियनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए। यूनियनों ने सुझाव दिए कि बोरिया गेट में पुलिस सहायता केंद्र बनाया जाए और टाउनशिप क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। इन सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *