
पाटन । पाटन थाना क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री में लिप्त एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 27 मई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आजाद चौक पाटन निवासी सोनी नेताम, अवैध रूप से गांजा बेचने का धंधा करती है और उसने गांजा अपने घर में छिपा रखा है।
सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम टीम दुर्ग और थाना पाटन की संयुक्त टीम ने आरोपी के घर पर विधिवत रेड की। इस दौरान सोनी नेताम (उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, आजाद चौक, पाटन) के घर से 1 किलो 100 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और नकद 13,500 रुपए बरामद किए गए।
इस मामले में थाना पाटन में अपराध क्रमांक 94/25, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना पाटन और एसीसीयू दुर्ग की टीम का योगदान रहा, जिसमें अनिल साहू, करण सोनकर, हरीश चौधरी, दुष्यंत भारती, होमन साहू, राजेश्वरी, डाकेश्वरी, नरेंद्र सिंह और अजय कुमार शामिल थे।