
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कांकेर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गौशाला का लोकार्पण किया और महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान जिले के विभिन्न गांवों से आई स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने समूह के कार्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल का संबोधन
राज्यपाल ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को मेहनत से कार्य करने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने बकरी पालन को लाभकारी बताते हुए इस कार्य को बढ़ावा देने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि
कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।