लायसेंस शर्तों का उल्लंघन: लिस्टोमेनिया बार में देर रात परोसी जा रही थी शराब, निरस्तीकरण की कार्रवाई जारी

भिलाई । दिनांक 11.05.2025 को होटल एवं बार की आकस्मिक चेकिंग के दौरान सूर्या मॉल के पास लिस्टोमेनिया बार में रात्रि लगभग 01.20 बजे ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जाती पाई गई। यह कार्रवाई शासन द्वारा निर्धारित नियमों के उल्लंघन के अंतर्गत दर्ज की गई। मौके पर पंचनामा तैयार कर लिया गया है एवं बार का लायसेंस निरस्त करने हेतु अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

सभी क्लब एवं बार संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद करें। निर्धारित समयावधि के उपरांत संचालन या लायसेंस नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए लायसेंस निरस्त किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *