आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ की 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी के ठिकानों पर छापा

रायपुर । आयकर विभाग ने रायपुर में जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस (JAES) के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कंपनी छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करती है। आयकर विभाग की एक विशेष टीम ने कंपनी के अवंती विहार स्थित ऑफिस और घर समेत कई ठिकानों पर सुबह से छापा मारा है।

इस कार्रवाई में 8 से 10 अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन जांच कर रहे हैं। कंपनी और इसके संचालक से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ियों और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

आयकर विभाग इस छापेमारी के दौरान सभी संदिग्ध लेन-देन और संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रहा है। यह कार्रवाई आयकर विभाग की एक बड़ी कार्रवाई है, जिसमें कंपनी के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *