रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देह व्यापार में शामिल 11 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर ।रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में होटलों के माध्यम से संचालित हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में विदेशी युवतियों को भी देह व्यापार में लाने की पुष्टि हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 5-6 फरवरी 2025 की रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कार दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार सवार युवती और आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह उज्बेकिस्तान की निवासी है और जुगल कुमार के बुलाने पर मुंबई से रायपुर आई थी।

आरोपी भावेश आचार्य ने यह भी स्वीकार किया कि उसने जुगल कुमार से संपर्क कर इस युवती को बुलाया और इसके बदले ₹27,000/- का भुगतान किया।

पुलिस ने तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज किया गया। सरस्वती नगर थाना में भी अपराध क्रमांक 22/25 धारा 4, 5, 7 के तहत जुगल कुमार, रवि ठाकरे और जागेंद्र उके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  • रवि ठाकरे (55) – आर.डी.ए. कॉलोनी, रायपुर
  • जागेंद्र उके उर्फ मोहन (29) – गुढ़ियारी, रायपुर
  • बृजेश साहा (35) – अम्बिकापुर, हाल निवास रायपुर
  • मोह. साजिद (28) – संतोषी नगर, रायपुर
  • दिनेश लिलवानी (30) – टिकरापारा, रायपुर
  • शेख इमरान (34) – टिकरापारा, रायपुर
  • अमित सोनी (28) – पुरानी बस्ती, रायपुर
  • रमेन्द्र पाठक (32) – डीडी नगर, रायपुर
  • शेख नूरूल हक (49) – टिकरापारा, रायपुर
  • दुर्गेश पनागर (25) – कवर्धा
  • जुगल कुमार राय (39) – पश्चिम बंगाल, हाल निवास रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *