छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अरुणपति त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन जेल में ही रहेंगे

रायपुर । छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले के आरोपी अरुणपति त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने शर्तों के साथ उन्हें जमानत दे दी है, लेकिन उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा। दरअसल, त्रिपाठी के खिलाफ ईओडब्ल्यू में अभी एक और मामला चल रहा है, जिसकी वजह से वह अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे।

पिछले 1 साल से ज्यादा समय से अरुणपति त्रिपाठी जेल में बंद हैं। शराब घोटाला मामले की सीबीआई जांच कर रही है। इससे पहले ईडी ने एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *