बिलासपुर में सीआरपीएफ कांस्टेबल की खुदखुशी: जांच जारी

बिलासपुर ।न्यायधानी बिलासपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने खुदखुशी कर ली है। घटना भरनी सीआरपीएफ कैंप की है, जहां जवान का लटका हुआ शव बैरक में मिला है। मृतक कांस्टेबल असम का रहने वाला था, लेकिन खुदखुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह घटना सीआरपीएफ विभाग में हड़कंप मचा दी है और जवानों के बीच तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *