
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में देश के 10 प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, फिक्की के पूर्व अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम साय 22 दिसंबर से दिल्ली प्रवास पर हैं और इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, क्योंकि कैबिनेट विस्तार होना है और इसकी चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार हो सकता है और 2 नए मंत्री शामिल हो जाएंगे।