
भिलाई । भिलाई पाटन थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उसके मोबाइल की टॉर्च की रोशनी दूसरे युवक के चेहरे पर पड़ गई थी।
पुलिस के अनुसार, मनजीत कुमार देशलहरे ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने मामा के घर ग्राम देमार में गुरु घासीदास जयंती मनाने आया था। रात करीब 2.30 बजे जब वह वापस अपने मामा के घर आ रहा था, तो उसने अपने मोबाइल का टॉर्च चालू कर लिया क्योंकि गली में अंधेरा था।
इसी दौरान, सामने से आ रहे दीपक ठाकुर ने उसे रोक लिया और मुंह पर टॉर्च पड़ने की बात पर विवाद करने लगा। जब मनजीत ने विरोध किया, तो दीपक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने दीपक ठाकुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।