
बस्तर । बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायरता का परिचय दिया है। नक्सलियों ने कोरचोली, रेड्डी इलाके में दो ग्रामीणों का अपहरण किया और जनअदालत लगाकर उनकी हत्या कर दी। मृतक ग्रामीणों में से एक का नाम कमलू कोटाम है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
नक्सलियों ने शनिवार को दो ग्रामीणों का अपहरण किया था और जनअदालत लगाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। यह घटना बस्तर में नक्सलियों की बढ़ती सक्रियता को दर्शाती है।