
सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – आरक्षण के आते ही चुनावी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है राजनीतिक दंगल में कुर्सी के चाहने वाले अपनी अपनी दावेदारी करते नजर आ रहे हैं ।
जिसकी एक झलक नगर पंचायत पिपरिया मे देखने को मिली जहां वार्ड क्रमांक 11से राजा खान की दावेदारी सामने आ सकती है राजा खान ने बताया कि उन्हें वार्ड के लोग काफी पसंद करते है और वे पूर्व में एन एस यू आई के जिला महासचिव पद पर रह चुके है राजा खान की उम्र महज 23 वर्ष है और उनका परिवार पूर्व से ही राजनीति से जुड़ा हुआ हैं युवा होने साथ समाज सेवा भी करते है और नगर विकास में वह काफी रुचि भी रखते है
यही कारण है कि उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं ।