
धमतरी । धमतरी में गंगरेल मानव वन और शिवा रिसॉर्ट के बीच में मिले शव मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बीरेंद्र देवांगन के रूप में हुई है, जो साकीन पदमपुर का निवासी था और थाना सिहावा में गुम इंसान क्रमांक 26/24 03-12-24 को दर्ज किया गया था।पुलिस ने बताया कि 03-12-24 को मानव वन के आगे गंगरेल के रोड किनारे एक लावारिस हालत में मोटर साइकिल खड़ी होने की सूचना मिली थी। रुद्री पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल के संबंध में पतासाजी की, जिससे पता चला कि यह मोटरसाइकिल बीरेंद्र देवांगन की है।पुलिस ने आगे बताया कि उक्त गुम व्यक्ति की खोजबीन थाना रुद्री एवं साइबर स्टॉफ द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान 06-12-24 को सुबह 7:00 के आसपास पुलिस टीम को मानव वन एवं शिवा रिसॉर्ट के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान बीरेंद्र देवांगन के रूप में हुई।पुलिस ने बताया कि शव पंचनामा एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की आशंका होने पर रुद्री थाना एवं साइबर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फ़ुटेज के द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है।¹